पश्चिम बंगाल: तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर्मी का कान काटा

Police
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पंचायत कर्मचारी का कान काट दिया गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के चलते काम पर नहीं आया था। इस बात को लेकर तृणमूल के कार्यकर्ता नाराज थे। कर्मचारी का नाम हजरत उमर बताया जा रहा है। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां रक्‍तस्राव के चलते उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हजरत उमर नामक इस पंचायत कर्मी से पूछा कि वह काम पर क्यों नहीं आया था। जब उसने कहा कि वह बंद के चलते घर पर रुक गया, तो कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला बोल दिया। पहले तो उसे जमकर मारापीटा फिर उसकी कान काट दी। मालूम हो कि तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा था कि राज्य में बंद को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

राज्य में बंद के दौरान काम पर नहीं आने वाले कई अन्य कर्मचारियों के साथ ज्यादती की खबर है। वहीं दूसरी तरफ बंद के दौरान दिल्‍ली के ओखला में तोड़फोड़ की खबर है। उल्‍लेखनीय है कि भारत बंद के दौरान बुधवार को नोएडा में जमकर उपद्रव हुआ था। कम से कम 40 गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+