भगवा आंतकवाद: शिंदे की माफी पर खुश भाजपा

नई दिल्ली। एक बार फिर से यूपीए सरकार के मंत्री ने अपनी हरकत से विपक्ष को चौंका दिया है। जिसके कारण भाजपा हाथ मलने को मजबूर हो गयी है।

बुधवार शाम को अचानक से देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अपने भगवा आंतकवाद वाले बयान पर खेद जताकर कहा कि उनका बयान किसी धर्म को केन्द्र में रखकर नहीं दिया गया था। आंतकवाद का कोई धर्म और मजहब नहीं होता है। मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

शिंदे के इस माफी को भाजपा ने भी स्वीकार किया है और आखिरकार उसे कहना पड़ा कि वे अब बजट सत्र में इस मु्द्दे को नहीं उठायेगी। जिसके बाद आसार दिख रहे हैं कि शायद इस बार का बजट सत्र सुचारू रूप से चले।

केन्द्र सरकार ने पूरी कोशिश की है कि इस बार संसद सत्र में कोई अवरोध उत्पन्न ना हो इसलिए उसने तुरंत हैलिकॉप्टर घोटाले के लिए जेपीसी जांच की बात कह दी और भगवा आंतकवाद के मुद्दे पर आक्रामक होने वाली भाजपा को शांत करने के लिए शिंदे ने खुद सामने आकर माफी मांग ली।

जिसके चलते अब भाजपा के पास फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में अगर अब वो संसद में हंगामा करती हैं तो एक बार फिर से खलनायक वो ही बनती हैं देखना दिलचस्प होगा कि अब भाजपा का अगला कदम क्या होता है?

गौरतलब है कि जयपुर कांग्रेस के चिंतन शिविर में देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस अपने ट्रेनिंग कैम्‍पों में हिंदू आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहे हैं। हमें यह देखना होगा कि कहीं ये लोग धार्मिक उन्‍माद फैलाकर इसका आरोप विशेष समुदाय पर तो नहीं लगा रहे हैं। जिसके बाद आरएसएस औऱ भाजपा दोनों ही गु्स्से से उबल रहे थे और दोनों ने ही शिंदे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+