रेल बजट में 100 नई ट्रेनों की हो सकती है घोषणा!
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। रेल बजट में 100 नई ट्रेनें पटरी पर उतर सकती हैं। इसके अलावा एसी डबल डेकर्स ट्रेनों व यात्री सुविधाओ के अलावा विभिन्न राज्यों से आ रही मांग के अनुसार केटरिंग की सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। मालूम हो कि 26 फरवरी को रेल मंत्री पवन कुमार बंसल अपना पहला रेल बजट पेश करेंगे और सूत्रों ने जानकारी दी है कि ये सारी घोषणाएं पवन बंसल करने वाले हैं। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि प्रस्तावित रेल बजट में 600 एलएचबी कोचों समेत 4200 नई कोचों के निर्माण की घोषणा भी की जा सकती है। इस बार रेल बजट में 20 सीएनजी लोकोज समेत 670 नए लोकोमोटिव्स के निर्माण का भी प्रावधान रखा जाएगा। साथ ही बजट में 16 हजार नए वैगन्स बनवाने के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूत्रों
की मानें तो इस बार के रेल बजट का मुख्य उद्देश्य सुख सुविधाओं को बेहतर करना होगा। वहीं पूर्वोत्तर को नई ट्रेनों के जरिये जोड़ा जाएगा। जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा। साथ ही लोगों की मांग को देखते हुए कुछ लोकप्रिय ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सौ नई ट्रेनों की घोषणा रेल बजट में की जाएगी। पिछले साल रेलवे ने पैसेंजर समेत 175 ट्रेन शुरू करने की घोषणा की थी।











Click it and Unblock the Notifications