पाकिस्तानी मौलानाओं ने कराये लखनऊ में दंगे
लखनऊ। पुराने लखनऊ में पिछले दिनों हुए शिया-सुन्नी के बीच सांप्रदायिक दंगों का सच जल्द ही सामने आने वाला है। वो सच जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। जी हां क्योंकि इन दंगों में पाकिस्तानी मौलानाओं के हाथ होने की बात सामने आयी है। किस्तान ही नहीं बल्कि ईरान के कुछ मौलानाओं का हाथ भी इन दंगों को भड़काने के पीछे है।
यूपी प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता में मजलिस-ए-अमल के महासचिव मौलाना अब्दुल वली फारूकी ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि लखनऊ के कई मौलाना का संपर्क पाकिस्तान व ईरान के मौलानाओं के एजेंटों से हैं। ऐसे लोग राजधानी का माहौल खराब कर रहे हैं। मौलाना अब्दुल वली ने राज्य सरकार से पाकिस्तान व ईरान से सम्पर्क रखने वाले मौलानाओं के खिलाफ कड़ी जांच की जाये और उनकी सच्चाई जनता के सामने लायी जाये।

फारूकी के मुताबिक यहां के कई मौलाना इंटरनेट व फोन के जरिए पड़ोसी देश के संपर्क में लगातार रहते हैं। इस मामले पर चर्चा करने के लिये 20 फरवरी को सुन्नी इंटर कालेज में एक वार्ता होनी है।
फारूकी ने समाजवादी पार्टी को उसका वादा याद दिलाते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने चुनाव से पहले वादा किया था कि दहशतगर्दी के आरोप में देश भर में बंद मुसलमानों की रिहाई के लिये वो कदम उठायेंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। सपा को अपना वादा पूरा करना होगा। जरूर पढ़ें- अखिलेश यादव के मंत्रीमंडल पर ग्रह-नक्षत्रों का दुष्प्रभाव।












Click it and Unblock the Notifications