जलियावाला बाग में जनरल डायर के कुकर्म पर कैमरन शर्मिंदा, मांगी माफी
अमृतसर। लंबे समय बाद मगर एहसास तो हुआ। जी हां जालियावाला बाग नरसंहार पर ब्रिटेन शर्मिंदा है और जनरल डायर की करनी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने मांगी माफी है। डेविड कैमरन ने बुधवार को अमृतसर में जालियावाला बाग शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डेविड कैमरन ने विजिटर बुक में लिखा है कि जलियावाला बाग नरसंहार शर्मनाक घटना थी।
उन्होंने लिखा है कि जालियावाला बाग में जो कुछ भी हुआ उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मालूम हो कि यह पहली बार हुआ है जब किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने जालियावाला बाग स्मारक का दौरा किया हो। इतना ही नहीं डेविड कैमरन ने सुबह सिक्खों के पवित्र स्थल स्वण मंदिर जाकर मत्था टेका। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित अन्य हस्तियों ने डेविड कैमरन की अगवानी की।

मालूम हो कि साल 1919 में ब्रिटिश सिपाहियो की गोली के सैकड़ों लोग शिकार हो गए थे। जलियावाला बाग में एक सभा चल रही थी। उसी दौरान निहत्थे लोगों पर जनरल डायर ने गोली चलवा दी थी। इसमें सैकड़ों बेगुनाह मारे गए थे। अंग्रेजों के इस कायरतापूर्ण कार्रवाई ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उसके ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश में विरोध बेहद तेज हो गया था। अब 94 साल बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री जलियावाला बाग पहुंचे और सिर झुका कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं दूसरी तरफ वीर शहीद भगत सिंह के परिवार ने कहा कि कैमरन अगर माफी मांग भी लेते हैं तो यह पाखंड के सिवा कुछ नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications