जेट एयरवेज के टिकटों के लिए पगलाये लोग
नई दिल्ली। महंगाई के इस दौर में जरा सा डिस्कांउट मिल जाये तो लोग पागल हो जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण आज उस समय सामने आया है जिस समय लोग जेट एयरवेज के टिकट को बुक कराने के लिए भारी संख्या में उमड़ पड़े जिसके चलते एक बार नहीं बल्कि कई बार कंपनी की बेवसाइट क्रेश हो गई। लेकिन लोगों का प्रयास तत्काल प्रभाव से जारी है। सबको सस्ते टिकट लेने की जल्दी मची हुई है।
गौरतलब है कि आसमान छूती महंगाई के इस दौर में भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस जेट एयरवेज ने 20 लाख सीटों को डिस्काउंट पर ऑफर देकर लोगों को लुभाने की कोशिश की है जिसमें वो काफी हद तक कामयाब भी हुई है।

इस महासेल को पाने के लिए सुबह से लोग टिकट पर टिकट बुक कर रहे हैं जिसके कारण कंपनी की वेबसाइट ही क्रेश हो गई। मालूम हो इस ऑफर में 20 फरवरी से 31 दिसंबर 2013 तक का हवाई यात्रा के टिकट बुक हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications