'पाकिस्तानी एजेंट' कहा, तो विधायकों को लगी गाली
पटना। बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों को दो मंत्रियों ने 'पाकिस्तानी एजेंट' कह दिया तो उन्हें ये दो शब्द गाली के समान लगे और सदन के अंदर बवाल काट दिया। विधायकों ने दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग तक कर डाली। यह सब सोमवार को बजट सत्र के दौरान हुआ।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजद के विधायकों ने विधानसभा के प्रवेश द्वार पर हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। विधायकों की मांग थी कि राज्य के पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह और स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को तत्काल बर्खास्त किया जाये, क्योंकि इन दोनों ने राजद विधायकों को पड़ोसी देश का एजेंट कहा है।

राजद के विधायक सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा के दोनों मंत्रियों ने सोमवार को सूर्य नमस्कार का विरोध करने के बाद राजद को पाकिस्तानी एजेंट कहा जो अशोभनीय है। दोनों मंत्रियों के इस बयान से यह बात स्पष्ट हो गई है कि सत्ता पाने के लिए भाजपा सांप्रदायिकता का सहारा लेती है। किसी जनप्रतिनिधि को पाकिस्तानी एजेंट कहना अशोभनीय है।
हम आपको बता दें कि सोमवार को राजद विधायकों ने सूर्य नमस्कार को अनिवार्य किये जाने का जमकर विरोध किया था। साथ ही यह आरोप लगाये थे कि राज्य सरकार संघ के दिशा-निर्देशों पर चल रही है। तभी स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग सूर्य नमस्कार का विरोध कर रहे हैं वो देशद्रोही हैं और पाकिस्तानी एजेंट भी। आगे पढ़ें- बिहार की अन्य बड़ी खबरें।












Click it and Unblock the Notifications