भारत बंद- यूपी में नहीं चल रही हैं सरकारी बसें

लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद जैसे शहरों में चलनी वाली महागनर बसों का भी परिचालन पूरी तरह से ठप है, जिससे लोगों को सुबह दफ्तर जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। लोगों को ऑटो रिक्शा लेना पड़ रहा है, जो बसों की हड़ताल के कारण दोगुना किराया वसूल रहे हैं।
हड़ताल में बैंक कर्मचारियों के शामिल होने के कारण सुबह से लगभग सभी सरकारी बैकों के दफ्तरों में ताले लटक रहे हैं। बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी अजीत ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सभी बैंकों के कर्मचारी इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे बैकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी और कोई कामकाज नहीं होगा। प्रदेश की करीब चार हजार सरकारी बैंकों की शाखाएं हड़ताल से प्रभावित हैं। बैंक और परिवहन के साथ बिजली, सिंचाई, बीमा, टेलीफोन और डाक विभाग के दफ्तरों में भी कामकाज बंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications