मुंबई: बिल्‍डर मर्डर केस में पूर्व एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट गिरफ्तार

Arrested
मुंबई। शनिवार को दिनदहाड़े मुंबई के एक बिल्‍डर की सनसनीखेज हत्‍याकांड में पुलिस के एक रिटायर्ड एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अधिकारी का नाम इमैनुअल अमोलिक है। पुलिस ने फोन कॉल डिटेल्‍स से खुलासा किया है कि अमोलिक शूटर से लगातार संपर्क में थे। क्राइम ब्रांच दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से पूछताछ की जा रही है।

मालूम हो कि शनिवार की सुबह वाशी में बिल्‍डर सुनील लोहरिया को उनके दफ्तर के बाहर दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगते ही सुनील की मौके पर मौत हो गई थी और आस-पास के लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया था। वहीं यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मौके पर मौजूद प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक बिल्डर सुनील लोहरिया सुबह जैसे ही अपने दफ्तर के बाहर पहुंचे, दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं बदमाशों ने उनपर चाकुओं से भी हमला किया। गोलियों की आवाज सुन कर बिल्डर के कर्मचारी दफ्तर के बाहर आए और पीछा कर लोगों की मदद से एक हमलावर को पकड़ लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरा हमलावर कोपरखैरणे स्टेशन की तरफ फरार हो गया। एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट के बारे में आपको बता दें कि अमोली मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। जो करीब 40 एनकाउंटर में शामिल रह चुके हैं। पकडे गए हमलावर ने पूछताछ में ये खुलासा किया था कि अमोलिक के कहने पर बिल्डर की हत्या की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+