कुश्ती को बचाने के लिये राजनाथ सिंह ने लिखा पीएम को चिट्ठी

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारा प्राचीन खेल है। यह पूरा मामला देश की इज्जत से जुड़ा है। अब अगर कुश्ती को ओलंपिक से बाहर किया गया तो भारत को बेहद नुकसान होगा। इसको बचाने के सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस मौके पर लगातार दो बार ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार और लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त के गुरु महाबली सतपाल भी मौजूद थे।
इंडियन ग्रांप्री कुश्ती प्रतियोगिता के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि ओलम्पिक से कुश्ती हटाने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अग्रवाल ने कहा कि अगर ओलम्पिक खेलों से कुश्ती को हटा दिया गया तो देश में कुश्ती बरबाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत ने इस खेल में अब पदक जीतने शुरू कर दिए हैं और हमने ग्रांप्री प्रतियोगिता की मेजबानी का भार इसीलिए उठाया है कि इस प्रतियोगिता के जरिए देश के युवा पहलवानों को ओलम्पिक खेलों में जाने से पहले अंतराष्ट्रीय पहलवानों से भिड़ने का मौका मिल सके। इस अवसर अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कालीरमन भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications