अमेरिकी संसद में गूंजी नरेन्‍द्र मोदी के तारीफों की गूंज

अहमदाबाद। गुजरात में भले ही नरेन्‍द्र मोदी का विरोध किया जाता हो या फिर उन्‍हें ये कहा जाता हो कि उनके हाथ निर्दोषों के खून से रंगे हैं मगर हकीकत यह है कि ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। चारों तरफ उनके विकास के तरीकों को लेकर चर्चाएं की जा रही हैं। अभी बुधवार की ही बात करें तो अमेरिकी संसद में ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब एक सांसद एफ एन फालेओमावेगा ने मोदी को असाधारण नेता बताते हुए अपनी सरकार से उन्हें खुला और पूर्ण समर्थन देने की सलाह दे डाली।

Narendra Modi
अमेरिकी सांसद फालेओमावेगा ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में कहा कि मोदी के असाधारण नेतृत्व से उनका रज्च्य गुजरात अब भारत की आर्थिक रीढ़ बन चुका है। लिहाजा, अमेरिकी सरकार को उनके विजन और विचारों का खुला समर्थन करना चाहिए। फालेओमावेगा ने अपने भाषण में कहा कि मुझे उम्‍मीद है कि अमेरिका गुजरात को नई नजर से देखेगा और मुख्‍यमंत्री मोदी का साथ देगा क्‍योंकि वो अपने प्रदेश और विदेश में रोजगार का सृजन कर लोगों का जीवन स्तर सुधारने और विश्व अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए काम करते हैं।

फालेओमावेगा इकलौते संसद सदस्य हैं जो 113वीं कांग्रेस में मोदी के खुला समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। उनसे पहले 112वीं कांग्रेस में इलिनॉयस से रिपब्लिकन सांसद ने नरेंद्र मोदी का गुणगान किया था। अब अगर बात भारत की तो 2002 के दंगों का कलंक अभी भी उनके माथे पर लगा है। बॉलिवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य रह चुकीं शबाना आज़मी ने तो ये तक कह दिया कि मोदी को कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए। उनके हाथ आज भी गुजरात की जनता के खून से रंगे हुए हैं। अगर वह देश की राजनीति में आते है और प्रधानमंत्री बनते है तो भारत की साख को ग्रहण लग जाएगा।शबाना ने भोपाल में आयोजित वन मिलियन राइजिंग कैम्पेन के दौरान ये बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+