राहुल गांधी की पाठशाला: कांग्रेस नेताओं संग बैठक

Rahul Gandhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक अंतराल के बाद अपनी पाठशाला शुरु कर दी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिये राहुल गांधी ने आज प्रदेश के नेताओं के साथ विचार विमर्श शुरु किया है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की यह पाठशाल दो दिनों तक चलेगी।

मालूम हो कि पिछले महीने जयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में पार्टी द्वारा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी का पार्टी के नेताओं के साथ इस तरह का यह दूसरा संवाद है। इससे पहले राहुल ने पार्टी के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों और आगे के राह के बारे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ खुल कर चर्चा की थी ।

प्रदेश के नेताओं के साथ राहुल गांधी की आज से शुरू इस दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता हिस्सा ले रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह बैठक इसलिये भी महत्‍वपूर्ण है कि इस साल तकरीबन 9 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इन 9 राज्‍यों में जो 5 राज्‍य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान, दिल्ली और कर्नाटक में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज जारी इस बैठक में दिल्ली, हरियाण, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जानकारों का यह भी मानना है कि इस बैठक का मकसद है कांग्रेसी नेताओं को यह बताना है कि अब राहुल गांधी का ही फैसला पार्टी का अंतिम फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+