फ्रांस से 126 लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

नई दिल्ली। लगातार अपनी मिसाइलों के माध्‍यम से सैन्‍य शक्ति को मजबूत कर रही भारतीय वायुसेना के बेड़े में जल्‍द ही 126 नये रफाल विमान शामिल होंगे। इसके लिये भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और फ्रांस के राष्‍ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के बीच एक डील पर हस्‍ताक्षर हुए हैं। इन विमानों की डील में कीमत करीब 10 अरब डॉलर का सौदा होगा।

एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ओलांद गुरुवार को भारत पहुंचे। उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल में छह मंत्री और 50 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। ओलांद ने कहा कि 1998 में भारत और फ्रांस रणनीतिक साझीदार बने और अब अपने रिश्ते को 'एक और आयाम' देने जा रहे हैं। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ओलांद ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच एक जैसे लोग या अर्थव्यवस्था नहीं है फिर भी दोनों देश 'समान मूल्यों और सिद्धांतों' का साझा करते हैं।

Francois Holllande and Manmohan Singh

रक्षा संबंध पर ओलांद ने कहा कि फ्रांस और भारत कई सालों से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत फ्रांस के उपकरणों पर भरोसा करता है और फ्रांस भारत पर इसके इस्तेमाल के लिए भरोसा करता है..भारत शांति की भूमि है।" 126 रफाल लड़ाकू विमानों के लिए समझौते के बारे में ओलांद ने कहा कि सौदे पर बातचीत की गई है और हमें उम्मीद है कि हम शीघ्र ही निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।

ओलांद ने कहा कि दोनों देश ऊर्जा के लिए भी रणनीतिक साझीदार हैं। उन्होंने कहा, "फ्रांस और भारत असैनिक नाभिकीय ऊर्जा सहयोग तैयार करना चाहते हैं।" इसके आगे उन्होंने कहा कि दोनों देश अंतरिक्ष, शिक्षा और संस्कृति में भी अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दोनों देश कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मुंबई हमलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत पर क्रूरतम हमला हुआ।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फ्रांस को भारत का सबसे कीमती रणनीतिक साझीदार करार दिया और कहा कि हमारा संबंध हमारे सहयोग की विविधता के साथ-साथ हमारी बातचीत की तीव्रता से परिभाषित होता है। उन्होंने कहा कि फ्रांस ने संकट की घड़ी में भारत को 'जोरदार और दृढ समर्थन' दिया है।

उन्होंने कहा, "हमने महाराष्ट्र में जैतापुर नाभिकीय ऊर्जा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की है और इसके शीघ्र लागू होने पर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+