अफजल की बीबी कर रही है शौहर के शव की मांग

अफजल की पत्नी तबस्सुम ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर अपने पति के शव की मांग की है। तबस्सुम की चिट्ठी के साथ-साथ जम्मू कश्मीर सरकार ने भी गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी भेजी है जिसमें उन्होंने अफजल के शव को उसके परिजनों को सौंपने की अपील की है। दोनों ही चिट्ठियां गृह मंत्रालय के पास पहुंच चुकी हैं। लेकिन सरकार के कदमों को देखकर लगता है कि अफजल के शव की मांग कर रहे उसके परिवार को निराश ही होना पड़ेगा।
दरअसल केंद्र सरकार दिल्ली जेल मैनुअल के उस प्रावधान का सहारा लेकर इस मांग को ठुकरा सकता है जिसके मुताबिक मानव शरीर, किसी की भी संपत्ति नहीं हो सकती है। अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के तुरंत बाद ही जेल के भीतर दफना दिया गया था।
और जेल के मैनुअस के नियमों के आधार पर अगर किसी कैदी के शव को परिजनों को तभी सौंपा जा सकता है जब वो उसके अंतिम संस्कार से पहले उसके शव की मांग करे।
लेकिन अफजल मामले में इस बात की कोई गुनजाहिश ही नहीं थी क्योंकि उन्हें अफजल की मौत की खबर मरने के कई घंटों बाद मिला था। ऐसे में उम्मीद यही की जा सकती है कि अफजल की विधवा को उसके शौहर का शव नहीं मिल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications