यूपी विधानसभा में बसपा विधायकों ने फेंके कागजी बम

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के विधायकों ने एक बार फिर सदन की गरिमा को शर्मसार कर दिया। बजट सत्र के पहले ही दिन बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के अंदर जमकर हंगामा किया और कागज के बम यानी गोले बनाकर राज्‍यपाल की ओर फेंकने लगे। बसपा का आरोप है कि राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह चरमरा गई है।

सुबह 11 बजे जैसे ही विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ, पहले से तैयार बैठे बसपा विधायकों ने पोस्‍टर बैनर निकाल लिये, जिसमें सपा सरकार के खिलाफ स्‍लोगन लिखे थे। साथ ही विधायकों ने कागज के गोले बनाये और मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और राज्‍यपाल बीएल जोशी की ओर फेंकने लगे।

Uttar Pradesh Assembly

देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक वेल में आ गये और सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बसपा विधायकों का अरोप है कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्‍व वाली सरकार राज्‍य मं कानून व्‍यवस्‍था से निबटने में नाकाम साबित हो रही है। बसपाईयों के इस हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+