वनइंडिया के पाठकों ने कहा 'वैलेनटाइंस डे' जरूरी है यार

Valentines day
दोस्तों 'वैलेनटाइंस डे' पर हमने आप से चंद सवाल पूछे थे ताकि हम पता लगा पायें कि आपकी नजर में प्यार क्या है और 'वैलेनटाइंस डे' का क्या महत्व है। हमे बताते हुए खुशी हो रही है आप लोगों ने हमारी इस कोशिश में हमारा साथ दिया और हमारे सवालों का जवाब दियाहै। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के उत्तर आये हैं लेकिन सबके उत्तर को तो हम प्रकाशित नहीं कर सकते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा जवाब हम जरूर यहां प्रकाशित कर रहे हैं।

ज्यादा से ज्यादा लोगों ने कहा है कि प्यार एक सुंदर भावना है जो रिश्तों को और करीब ले आता है। लेकिन आज के जमाने में प्यार को व्यक्त करना बहुत जरूरी है। प्यार के लिए कभी पूरी जिंदगी भी कम पड़ती है तो कभी एक पल में इंसान प्यार के सहारे सारी जिंदगी जी लेता है।

अक्सर एक मु्द्दे पर अलग-अलग व्यक्तियों की राय एक नहीं होती है लेकिन हमें बताते हुए हर्ष और अचरज दोनों हो रहा है कि आज के युवाओं का मत प्यार के मामले में काफी हद तक मिलता-जुलता है। आज के युवा भी प्यार को समझते हैं लेकिन वो आजादी चाहते हैं।

गौर करने वाली बात यहां यह है कि आज के युवा आजादी पंसद है ना कि खुलापन पसंद इसलिए चंद लोगों की पंसंद को युवागण से ना जोड़ा जाये। लोगों की नजर में 'वैलेनटाइंस डे' एक बहुत ही सुंदर दिन है जिसे वो उसी तरह से मनाना पसंद करते हैं जैसे कि वो अपने जन्मदिन को अपनों के साथ मनाते हैं।

कुल मिलाकर सार सिर्फ इतना है कि आज के युवाओं में 'वैलेनटाइंस डे' काफी लोकप्रिय है। उनके लिए यह सिर्फ एक प्यार का सुंदर दिन है। उन्हें इन सारी बातों से फर्क नहीं पड़ता कि यह त्यौहार कहां का है।

हमारे इस क्विज में जितने लोगों के उत्तर आये हैं उन सभी लोगों की उम्र 20 से 35 साल के बीच में हैं यानी कि आप कह सकते हैं कि यह वो लोग हैं जो कि देश-दुनिया को समझते हैं। इनके मुताबिक 'वैलेनटाइंस डे' सिर्फ और सिर्फ प्यार का दिन है जो केवल अपनों के साथ मनाना चाहिए और वो अपना कोई भी हो सकता है।

आईये आपको बताते हैं उन सवालों के जवाब जो हमने अपने पाठकों से पूछे थे?

1. आपकी नजर में प्यार क्या है?
उत्तर: लोगों ने कहा कि एहसास, सुंदर भावना, लोगों की फिक्र करना प्यार है।


2. क्या 'वैलेनटाइंस डे' को आप मानते हैं? हां तो क्यों? नहीं तो क्यों नहीं?
उत्तर:
लोगों ने कहा कि जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन फिर भी दिन है तो मनाना पड़ता है।


3. क्या आपको लगता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं?

उत्तर: लोगों ने कहा कि हां।

4. क्या आपको प्यार पर भरोसा है?

उत्तर: लोगों ने कहा कि हां भगवान की तरह भरोसा है क्योंकि उन्ही की दी हुई सौगात है।

5. प्यार और 'वैलेनटाइंस डे' शब्द सुनकर आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है?

उत्तर: लोगों ने कहा कि चेहरे पर मुस्कुराहट और आंखों के सामने वो चेहरा जिसे वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।


6. आपका फेवरट रोमांटिक गाना कौन सा है?
उत्तर:
ज्यादातर लोगों ने कहा कि किशोर कुमार के गाये रोमांटिक गीत।

7. अपने प्यार या अपने साथी के साथ आप कैसे वक्त बिताना चाहते हैं?
उत्तर:
ज्यादातर लोगों ने कहा कि वैसे जैसे उनका प्यार बिताना चाहता है।

8. क्या 'वैलेनटाइंस डे' ही प्यार को परिभाषित करने के लिए काफी है?

उत्तर: ज्यादातर लोगों ने कहा कि प्‍यार परिभाषा की मोहताज नहीं, किसी को जिंदगी भर लगतें हैं इसे समझने में और किसी के लिए एक लम्‍हा ही काफी होता है। हां लेकिन वैलेनटाइंस डे एक हमें एक खास दिन जरूर देता है।


9. मीराबाई और राधा में से कान्हा के करीब कौन?

उत्तर: ज्यादातर लोगों का जवाब था राधा।


10. प्रेम के नाम पर होने वाले धोखे के बारे में आप क्या कहेंगे?

उत्तर: ज्यादातर लोगों का जवाब था कि धोखा हर जगह हैं, चाहे वो प्‍यार हो, दोस्‍ती हो या फिर रिश्‍तें। लेकिन इनसे दुनिया में न तो प्‍यार कम हुआ है और ना ही होगा। लेकिन अगर लोगों को प्यार में धोखा मिलता है तो हताश न हो जिंदगी किसी के बगैर रूकती नहीं,आगें बढ़ें और जिंदगी को नये सिरे से शुरू करें।

11. क्या कभी भी आपको प्यार हुआ? हां तो इजहार ए मुहब्बत कैसे किया?

उत्तर: ज्यादातर लोगों का जवाब था मोबाइल।


12. इस 'वैलेनटाइंस डे' पर आप क्या करने वाले हैं?

उत्तर: जो पास हैं वो साथ बैठकर अपने मीठे पलों को याद करना चाहते हैं और जो दूर हैं वो मोबाइल पर लंबी बातचीत करके अपने लम्हों को याद करने वाले हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+