त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी

Tripra
त्रिपुरा। पिछले चार बार से लगातार सत्‍ता में रहने वाले वाम दल इस बार के चुनाव में भी अपनी वापसी को लेकर आश्‍वस्‍त हैं। आज त्रिपुरा में 60 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। जहां 249 उम्‍मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्‍य का फैसला 23 लाख 52 हजार 505 मतदाता करेंगे। चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बल की 250 कंपनियों को तैनात किया गया है। राज्‍य से लगी बांग्‍लादेश की 856 किलोमीटर की लंबी सीमा को बंद कर दिया गया है।

राज्‍य में कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच सत्‍ता संघर्ष है। जहां माकपा 56 और काग्रेस 48 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं भाकपा और फॉरवर्ड ब्‍लॉक 1-1 सीट पर चुनाव लड़ रही है। यह मुकाबला कांग्रेस और उसके सहयोगियों का माकपा और उसके सहयोगियों के साथ है।

चुनाव में माकपा विभिन्‍न योजनाओं के सफल कार्यान्‍वयन के लिए केंद्र से मिले 15 पुरस्‍कारों का प्रचार कर रही है। वहीं कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 'माणिक सरकार' के नेतृत्‍व वाले खराब शासन को चुनावी मुद्दा बनाया है।

पश्चिम बंगाल और केरल में सत्‍ता गंवा चुके वामदल के यहां एक बार फिर से सत्‍ता में वापस आने के आसार हैं। त्रिपुरा एक ऐसा राज्‍य है जिसने केंद्र सरकार की रोजगार योजना मनरेगा का सर्वाधिक लाभ उठाया है। राज्‍य में उग्रवाद को खत्‍म करने और शांति स्‍थापित करने का श्रेय भी इसी सरकार को जाता है।

चुनाव को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्‍साह है। आदिवासी क्षेत्रों के रहने वाले लोग सुबह से ही रंग बिरंगे कपड़े पहनकर मतदान केंद्रों पर आये हुए है।

Read in English

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+