दिल्ली गैंगरेप: 16 दिसंबर को 'राष्ट्रीय शर्म दिवस' घोषित करने की मांग

delhi gangrape
नई दिल्ली। 16 दिसंबर की काली रात को दिल्ली की सड़क पर दौड़ती बस में जो कुछ भी हुआ उसके बाद पूरा देश शर्मशार हो गया । लोगों ने इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन किए। वही दिल्ली गैंगरेप को देश के दामन पर दाग करार देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं आम लोगों ने आज राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और 16 दिसंबर को राष्ट्रीय शर्म दिवस घोषित किये जाने की मांग की।

राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जंतर मंतर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले को देश के दामन पर दाग करार दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि देश के नागरिकों को नैतिक रूप से मजबूत बनने की जरूरत है। देश के प्रत्येक नागरिक को नैतिकता के लिए प्रेरित करने की जरूरत है, तभी कोई और लड़की दुराचार जैसी घटनाओं से बच पायेगी।

उन्होंने सरकार से अपील करते हुए मांग की कि वो 16 दिसबंर को राष्ट्रीय शर्म दिवस के तौर पर घोषित कर दे, ताकि आने वाले समय में भी लोग इस घटना को याद रखे और इससे सबक लेते रहे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, समाजवादी आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती को ‘भारत रत्न' दिये जाने की भी मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+