हेलीकॉप्टर घोटाला : इतालवी रक्षा कम्पनी का अधिकारी गिरफ्तार

अभियोजकों का आरोप है कि भारत के साथ 12 हेलीकाप्टरों के सौदे में उन्होंने गैरकानूनी तरीके से लाभ कमाया है।बइटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने इतालवी टीवी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "फिलहाल फिनमेक्के निका के संचालन में एक समस्या है और हमें इसका सामना करना होगा।" उन्होंने कहा, "दंडाधिकारी अपना काम करेंगे। मैं आश्वस्त हूं कि वे इसे अच्छी तरह से करेंगे और हर संभव बेहतर तरीका अपनाएंगे।" स्विटजरलैंड में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे छापे की कोई जानकारी नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जांच के ब्योरे की मांग की थी, लेकिन इटली की सरकार ने कोई सूचना मुहैया नहीं कराई, क्योंकि यह न्यायिक प्रक्रिया थी। रोम आधारित फिनमेक्के निका में इटली सरकार की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications