टू जी घोटाला: आरोपी की मदद कर रहे वकील को बर्खास्‍त किया गया

Raja
नई दिल्‍ली। यूपीए सरकार के शासन में अब तक के सबसे बड़े टू जी घोटाले में नित नये खुलासे सामने आ रहे हैं। सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में एक सरकारी वकील के एक आरोपी की मदद का मामला सामने आया है। सीबीआई के हाथ लगी एक ऑडियो क्लिप से खुलासा हुआ है कि सीबीआई के ही वकील ए के सिंह, टू जी घोटाले के एक आरोपी यूनिटेक कंपनी के मालिक संजय चंद्रा की मदद कर रहे थे और उन्‍हें बता रहे थे कि वह इस मामले से कैसे बच कर निकल सकते हैं। सीबीआई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वकील को बर्खास्‍त कर दिया है।

17 मिनट की ऑडियो क्लिप में वकील ए के सिंह, संजय चंद्रा से सीबीआई की रणनीतियां साझा कर रहे हैं, इस क्लिप में संजय से वकील ने पूछा कि उनके जैसे वकील की बाजार में इस समय क्‍या कीमत है, तो जवाब मिला, तीन चार लाख रूपये हर महीने।

इस मामले पर सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्‍हा ने कहा है कि हम इस केस को गंभीरता से ले रहे हैं। अब तक वकील और संजय चंद्रा को बुलाकर पूछताछ भी की गयी है और वकील ए के सिंह को आरोपी पक्ष की मदद करने के कारण इस केस से हटा दिया गया है।
संजय चंद्रा के अलावा शाहिद बलवा के ए राजा के साथ मि‍लकर टू आवंटन प्रक्रिया को अपने पक्ष में करवाकर, अपनी कंपनी के शेयरों को गैरकानूनी तरीके से बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के आरोप हैं।

गौरतलब है कि टू जी स्‍कैम घोटाले में कई बड़े उद्योगपतियों और मंत्रियों का नाम सामने आया है। इसी मामले के कारण डीएमके सुप्रीमो करूणानिधि की बेटी को जेल में भी रहना पड़ा था। इस मामले के मुख्‍य आरोपी ए राजा भी काफी समय तक जेल में रहे।

यह घोटाला देश की उन घटनाओं में से एक है जिसने यूपीए शासन काल को कठघरे में खड़ा किया और इसकी जद में देश के कई सम्‍मानित और बड़े लोगों का नाम सामने आया है।

Read in English

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+