यासीन के मंच पर आंतकी सरगना हाफिज सईद मौजूद

नयी दिल्ली। संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को फांसी दिए अब दो दिन बीत चुके है लेकिन उसकी मौत पर अब सियासत शुरू हो गई है। अफजल का परिवार जहां सरकार के फैसले का विरोध किया है तो वहीं जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी अपने बयान से साफ कर दिया है कि वो केन्द्र सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं थे। अफजल गुरु की फांसी के विरोध में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के मुखिया यासिन मलिक ने भी कल 1 दिन का भूख हड़ताल रखा।

इस्लामाबाद में यासीन के इस भूख हड़ताल के दौरान उसके मंच पर आंतकी सरगना हाफिज सईद नजर आया। यासीन मलिक ने अफजल गुरु का शव उसके परिवार वालों को लिए ये भूख हड़ताल रखी थी जिसमें भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद भी शामिल था। भूख हड़ताल के दौरान यासीन ने मंच से लोगों को संबोधित भी किया।

Hafiz Saeed, Yaseen Malik

यासिन मलिक ने पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया है कि वह मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं ले। उस ने पाकिस्तान सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारत ने सरकार ने जल्दीबाजी दिखाते हुए संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दे दी लेकिन पाक ऐसी हड़बड़ी सरबजीत को लेकर ना दिखाए।

दरअसल मुंबई हमले के दोषी कसाब और संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद पाकिस्तान के कुछ संगठन सरबजीत को जल्द फांसी देने की मांग कर रहे है। ऐसे में यासीन ने उसने अपील की है कि संयम से काम ले। वैसे जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की मंच पर आंतकी सरगना हाफिज सईद की मौजूदगी उनके आपसी रिश्तों के बारे में बहुत कुछ बयान कर देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+