फरमान: लड़कियां ना पहने जींस, टी-शर्ट और ना रखें मोबाइल

Bihar village bans jeans, T-shirt, mobile phones for girls
पटना। बिहार के सीवान जिले में पचरुखी थाना क्षेत्र में तीन लड़कियों के अपहरण के बाद ग्रामीणों ने एक अजीबो-गरीब फैसला लिया है। ग्रामीणों ने लड़कियों के जींस, टी-शर्ट पहनने और मोबाइल फोन रखने पर पाबंदी लगा दी है। इससे भी अजीब फरमान यह है कि अगर लड़कियों ने इस पाबंदी को नहीं माना तो उनके अभिभावकों से 10 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला जायेगा। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रविवार को मखनपुर गांव में ग्रामीणों की बैठक में लड़कियों को जींस, टी-शर्ट या अन्‍य भड़काऊ कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी।

पंचायत ने लड़कियों को मोबाइल फोन प्रयोग करने से भी मना किया है। इस फरमान को ना मानने वालों से जुर्माना वसूलने के लिये 11 सदस्‍यी समिति का भी गठन किया गया है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के एक समूह ने किसी लड़की को अपने घर से बाहर जींस टी-शर्ट पहने हुए या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का फैसला लिया है।

इस संबंध मे पंचायत का कहना है कि लड़कियों को टाइट और छोटे ड्रेस से लोग उत्तेजित होते हैं। पंचायत का कहना है कि यह फैसला ग्रामीणों की मौजूदगी में लिया गया है। ध्‍यान देने वाली बात यह है कि आजादी के इतने सालों बाद भी क्‍या लड़किया आजाद नहीं हुई? सिर्फ सीवान में ही नहीं बिहार के तीन जिलों में ऐसे फरमान की खबर सामने आ रही है। इसके बाद सिर्फ सवाल ही सवाल हैं जिसका जवाब आपको देना है। आप अपने जवाब नीचे लिखे कमेंट बॉक्‍स में दे सकते हैं।

क्या बिहार भी तालिबान की राह पर है?
क्या फिर से महिलाएं और बेटियां घर की चारदीवारी में कैद हो जायेंगी?
क्‍या बेटियों की शिक्षा, खाने पहनावे और सड़कों पर घूमने की आजादी छिन जायेगी?
क्या अब बिहार में भी पाक की मलाला की तरह शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटियां भी गोलियों का शिकार होंगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+