लंदन में होगी गांधी के पत्र की नीलामी

इतिहासकारों के मुताबिक बापू का ये पत्र विश्व इतिहास के लिए एक अहम दस्तावेज हैं। ब्रिटिश अखबार डेली मेल के मुताबिक पुणे के आगा खान पैलेस में नजरबंदी के दौरान गांधी जी ने इस पत्र को टाइप कराने के बाद अपने दस्तखत कर उसे ब्रिटिश अधिकारियों को भेजा था। बापू के इस पत्र की नीलामी रिचर्ड वेस्टवूड-ब्रूक्स द्वारा किया जा रहा है।
देश की इस धरोहर को नीलामी के बाद भारत के ही एक नागरिक से खरीदा गया था। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पत्र से तकरीबन 13 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है। नीलामी क आयोजन कर रहे लोगों के मुताबिक गांधी जी इतिहास के युगपुरुष है। उनके सभी पत्र अपने आप में खास हैं, लेकिन यह पत्र नजरबंदी के दौरान लिखा गया था इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications