इलाहाबाद में भगदड़, 20 से ज्यादा लोगों की मौत
इलाहाबाद। कुंभनगरी के रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। ये हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नबंर-6 पर हुई। मौनी आमावस्या को देखते आज कुंभ में भारी भीड़ जुटी थी। तकरीबन 3 करोड़ लोग आज कुंभ नगरी में जमा हुए थे। कुंभ स्नान के बाद लोग अपने-अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन ज्यादा भीड़ होने की वजह से वहां भगदड़ मच गई।
साथ ही खबर है कि भीड़ से निपटने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाछियां भी भांजी। जिसके बाद स्टोशन पर जमा लोगों में भगदड़ मच गई। भारी भीड़ के कारण प्लेटफार्म नबंर-6 के फुटओवर ब्रीज की रेलिंग गिर गई । जिसके कारण तकरीबन 20 लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है। प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके है लेकिन कोई भी इस घटना के बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications