तिहाड़ जेल में दफनाया गया अफजल गुरु को
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के एक गोपनीय बैरक में एक कब्र खोद कर संसद हमले के साजिशकर्ता अफजल गुरु के शव को दफना दिया गया। इससे पहले उसे सुबह 8 बजे फांसी दी गई। वहीं गृह मंत्री ने इस फांसी पर भी खुद का श्रेय लेने में जरा भी देर नहीं की।
रात को ही अफजल गुरु को फांसी दिये जाने की खबर दे दी गई, जिस वजह से वो रात भर सो नहीं पाया। सुबह 6 बजे उसे ले फांसी के लिये ले जाया गया और 8 बजे अंजाम दे दिया गया।

अफजल गुरु को फांसी दिये जाने के बाद गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रेसवार्ता में कहा- अफजल को आज सुबह 8 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। पहले ही इस केस पर गृह मंत्रालय ने अपनी मुहर लगा दी थी। तभी मैंने चार्ज लिया और राष्ट्रपति जी भी नये थे। हमने 21 जनवरी को हमने फाइल राष्ट्रपति को भेजी और उन्होंने 3 फरवरी को हस्ताक्षर किये।
मैंने 4 फरवरी को इस फाइल पर हस्ताक्षर किये। न्यायालय ने 9 फरवरी फांसी की तारीख तय की। आज सुबह 8 बजे फांसी दे दी। शिंदे ने बार-बार मीडिया को यह जताने के प्रयास किये कि नये राष्ट्रपति और नये गृह मंत्री ने पिछले चार महीने में दो आतंकवादियों को फांसी दे दी। दोबारा उन्होंने खुद को और प्रणब दा को नया बताते हुए कहा कि हम कठोर निर्णय ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications