प्रपोज डे: आई लव यू कहने का दिन
मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...आई लव यू। जी हां दोस्तों यही तो कहना है आपको उस व्यक्ति से जो आपकी जिंदगी है। जिसके बिना शायद आप सांस लेना भी पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि आज 'प्रपोज डे' हैं। यूं तो मोहब्बत को शब्दों की जरूरत नहीं लेकिन कभी-कभी जज्बातों को भी आवाज की जरूरत होती है इसलिए आज आपके पास पूरा मौका है अपने दिल की बात को कह देने का।
यदि आपके दिल में भी किसी की तस्वीर बसी हुई है लेकिन आपने अभी तक उससे अपने दिल की बात नहीं कही है तो आज से अच्छा दिन नहीं है इस बात को जाहिर करने का। यूं तो प्रेम किसी वक्त और दिन का मोहताज नहीं होता है लेकिन जब लोगों ने आज का दिन ही प्यार के इजहार के रूप में इंगित कर दिया है तो उस परंपरा को कायम रखते हुए आप इसका निर्वहन बखूबी करें तो निसंदेह आपका परिणाम काफी अच्छा होगा।
हर किसी की तमन्ना होती है वो अपने प्रेम का इजहार ऐसे करे जैसे पहले किसी ने ना किया हो। रील लाइफ और रीयल लाईफ दोनों में अंतर तो होता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि आज की रीयल लाईफ पर रील लाईफ का भी काफी असर है। खासकर युवागण तो फिल्मों के मोहपाश में काफी बंधे रहते हैं। इसलिए उनकी पूरी कोशिश होती है कि वो अपने साथी से अपने प्यार का इजहार कुछ इस तरह से करें कि अगले को इंकार करने का मौका ना मिले।
पहले का वक्त कुछ और था जब लोग खत के माध्यम से अपने इश्क का इजहार करते थे लेकिन आज का वक्त लैपटॉप और टैबलेट का है इसलिए हर काम भी बड़ा फास्ट होता है। अब लोगों को इतंजार करने की आदत नहीं होती है इसलिए वो फास्टफूड की तरह फास्ट रिजल्ट चाहते हैं। आज लोग अपने साथी को गुलाब के जरिये, एसएमएस के जरिये, तोहफे भेजकर अपनी भावनाओं से अवगत करा देते हैं।या फिर कभी-कभी वो इंटरनेट के माध्यम से भी आईलवयू बोल देते हैं। अपवादों को छोड़ दें तो ये नुस्खे काफी कारगर भी साबित हुए है। यहां पर आपको हम यही कहना चाहते हैं प्यार के ढ़ाई आखर में बहुत शक्ति होती है अगर दिल से और शिद्दत से आप किसी को चाहते हैं और अपनी बात कहते हैं तो आपका साथी आपसे कभी भी दूर नहीं होगा। तो चलिए आज का दिन आप अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट करिये देखिये जिंदगी कितनी हसीन हो जाती है।
यूं तो मुहब्बत को आवाज की जरूरत नहीं ...
ये वो अफसाना है जो आंखों से बयां होता है
लेकिन वक्त का तकाजा कहता है कि
दिल की बातें जुंबा पर आ ही जाये तो अच्छा हैं
वरना जिंदगी में हमेशा अफसोस हीं रहता है....













Click it and Unblock the Notifications