ब्रिटेन में 'गे-लेस्बियन' विवाह की आधी बाधा दूर

lesbian
लंदन। ब्रिटेन के निचले सदन यानी कि हाउस ऑफ कॉमंस ने मतदान के जरिय भारी बहुमत से समलैंगिक विवाह को मंजूरी दे दी है। सदन में समलैंगिक विवाद के पक्ष में 400 वोट पड़े जबकि विरोद में केवल 175 वोट डाले गए। नीचले सदन की मंजूरी के बाद अब इसे उच्च सदन यानी हाउस ऑफ लॉ‌र्ड्स में पारित किया जाएगा। उच्च सदन में पास होने के बाद ये कानून का रुप ले लेगा। जिसके बाद यहां समलैंगिक के विवाह को कानूनी मंजूरी मिल जाएंगी।

वर्तमान कानून के मुताबिक ब्रिटेन में समलौंगिकों को विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है। समलैंगिकों के लिए यहां सिर्फ नागरिक भागीदारी का विकल्प है। इसके तहत उन्हें समान कानूनी अधिकार और विरासत, पेंशन और बच्चों के रखरखाव जैसे मुद्दों पर संरक्षण प्राप्त है। लेकिन इस कानून के बनने के बाद से समलौंगिक यहां कानूनी मान्यता के साथ विवाह कर सकेंगे। इस विधेयक को निचले सदन में पास कराने के साथ ही कंजरवेटिव पार्टी के बीच दरार भी सामने आ गई है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भले ही विधेयक के पक्ष में हो लेकिन वो इस विदेयक को लेकर अपने सांसदों का बहुमत नहीं जुटा पाए थे। 136 कंजरवेटिव सांसदों ने इस मुद्दे पर सरकार का साथ नहीं दिया था केवल 75 कंजरवेटिव सांसद ही इस मतदान का हिस्सा बन पाए।

विधेयक के निचले सदन में पास होने के बाद प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि समलौंगिकों की शादी को कानूनी मान्यता मिलने के बाद उन्हें एक-दूसरे को समझने और उनके प्रति समर्पित होने में मदद मिलेंगी। उन्होंने कहा कि समलैंगिकों को शादी का अधिकार मिलना चाहिए। पीएम ने जोर देते हुए कहा कि समलैंगिकों की शादी को मान्यता देने से समाज में समानता आएगी और देश को मजबूत बनाने करने में मदद मिलेगी। वही इस मसले पर उप प्रधानमंत्री निक क्लेग और विपक्ष के नेता एड मिलीबैंड ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+