'महिलाओं की सुरक्षा' सरकार की जिम्मेदारी नहीं: विजय शाह

vijay shah
भोपाल। दिल्ली गैंगेप के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में बहस का दौर शुरु हो गया है। लोगों का नजरिया महिलाओं के लिए बदल रहा है लेकिन लगता है कि हमारे मंत्रियों के नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया है। मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह का महिलाओं के प्रति नजरिया बदलता नहीं दिख रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर उन्होंने एक अजीबो-गरीब बयान दे डाला है। सूत्रों के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए विजय शाह ने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की नहीं बल्कि उनके मां-बाप की है।

मंत्रीजी का मानना हैं कि जो लड़कियां अपने घर से दूर हॉस्टल में रहती है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है। दरअसल अलीराजपुर में लोग लड़कियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग कर रहे थे, उन्हें आश्वासन देने के बजाय़ मंत्री साहब उनपर ही बरस पड़े। मंत्रीजी नहीं मानते कि लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। राज्य के एससी, एसटी वर्ग के जिन छात्राओं को हॉल्टल में जगह नहीं मिलती वो किराए का मकान लेकर वहां रहते है

और सरकार उन्हें किराया और बिजली मुहैया कराती है लेकिन ये लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार से गल्रस हॉस्टल बनवाने की मांग कर रहे है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरा देश अभी सचेत है। हर राजनीतिक पार्टी इस मौके पर किसी भी विवाद को हवा नहीं देना चाहती । ऐसे में बीजेपी नेता के इस बयान के बाद पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ते हुए इसे उनका निजी बयान बताया है और इसकी जांच कराने की बात कही है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद चारों ओर उनकी आलोचना हो रही है। वही महिला आयोग की अध्यक्षा ममता शर्मा ने विजय शाह के बयान की निंदा की है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी के मंत्रियों ने महिलाओं पर इस तरह की बयानबाजी की हो। इससे पहले भी नेता महिलाओं को लेकर बयान बाजी करते रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+