रॉक बैंड की बैंड बजाने वालों की बज गई बैंड, FIR दर्ज

श्रीनगर। पहले कट्टरपंथी धमकियां और फिर फतवे के बाद कश्‍मीर का पहला रॉक बैंड 'परगाश' बनाने वाली 3 लड़कियों ने कथित तौर पर हमेशा के लिये संगीत को अलविदा कह दिया। वहीं उन लड़कियों को धमकाने वालों के खिलाफ जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि इन लड़कियों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर धमाकया गया था। इस धमकी के बाद लड़कियों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आईटी एक्‍ट व अन्‍य धाराओं में मामला दर्ज किया है। उल्‍लेखनीय है कि मुफ्ती बशीरूद्दीन ने फतवा जारी करते हुए कहा कि इस्‍लाम में संगीत पर पाबंदी है। बशीरूद्दीन ने कहा है कि इन लड़कियों को अच्‍छी-अच्‍छी बातें सिखनी चाहिए। मुफ्ती बशीरूद्दीन की मानें तो संगीत हमारे समाज के लिये सही नही है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय समाज में सारी बुरी चीजों की जड़ संगीत ही है।

Rock Band

इतना ही नहीं मुफ्ती बशीरूद्दीन ने रॉक बैंड में शामिल लड़कियों के मां-बाप को भी नसीहत दे डाली और कहा कि उन्‍हें अपने बच्‍चों को अच्‍छी बातें सिखानी चाहिए और उन्‍हें हजारों लोगों के सामने मनोरंजन का जरिया बनने से रोकना चाहिए। गौरतलब है कि रॉक बैंड पहली बार उस वक्‍त चर्चा में आया था जब पिछले साल दिसंबर माह में उन्‍होंने 'बैटल ऑफ द बैंड्स' प्रतियोगिता में अपना शो किया। इसके बाद इस बैंड को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां दी जाने लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+