विदेशी चंदे पर कांग्रेस, भाजपा को नोटिस

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल तथा न्यायमूर्ति इंदरमीत कौर की खंडपीठ ने दोनों राजनीतिक दलों से तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा और मामले की सुनवाई की अगली तारीख 19 मार्च तय कर दी। न्यायालय ने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय और मुख्य निर्वाचन आयोग से इस मामले में जवाब मांगा था। न्यायालय ने कहा था कि वह उनके जवाब सुनने के बाद कांग्रेस और भाजपा से जवाब मांगेगी।
वैसे कुल मिलाकर देखा जाये तो भाजपा और कांग्रेस को इससे कोई राजनीतिक घाटा नहीं होने वाला है। क्योंकि ये ही दोनों एक दूसरे पर उंगली उठाते हैं और यहां दोनों के हाथ कीचड़ में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications