भाजपा में मोदी की दिवानगी, जेडीयू किनारे

BJP and JDU Flags
पटना। लगता है नरेन्द्र मोदी को पीएम पद का ताज पहनाने के लिए बीजेपी अपने सहयोगियों से नाता तोड़ने पर अमादा हो गई है। पीएम उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी और जेडीयू में घमासान तेज हो गया है। दोनों पार्टियां खुलकर एक-दूसरे पर जुबानी तीर दाग रही है। पीएम पद के लिए नरेन्द्र मोदी की वकालत करने वाले भाजपाईयों के तेवर इतने तल्ख है कि वो गठबंधन तोड़ने की बात तक कर रहे है। बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने जेडीयू के खिलाफ बोलते हुए कहा कि पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर अगर गठबंधन टूट भी जाता है तो उन्गहें फर्याक नहीं पड़ता वो इसे आगे देख लेंगे।

हालांकि कीर्ति आजाद ने भरोसा जताया है कि गठबंधन नहीं टूटेगा। बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने बिहार के दरभंगा जिले में एक कार्यक्रम में बोलते हुए ये बयान दिया है। दरअसल इससे पहले जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी ने बीजेपी के पीएम पद के लिए कहा था कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार साधु-संत औऱ नागा तय नहीं करेंगे। गौरतलब है कि 7 फरवरी को इलाहाबाद में संगम स्थल पर संत समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होने वाला हैष खबर ये है कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता संत समाज के इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सूत्रों की माने तो इस सम्मेलन के दौरान बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग सकती है।

जानकारी ये भी है कि गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी भी इस सम्मेलन में शामिल हो सकते है। हलांकि अभी उनके आने की तारिख तय नहीं हुई है। 2014 के चुनाव में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव है। नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के बीच की खटास जगजाहिर है। ऐसे में अगर भाजपा नरेन्द्र मोदी को अपना पीएम प्रत्याशी चुनती है तो जेडीयू से उसकी दुरियां बढ़ सकती है। बीजेपी खेमे से खबर ये भी है कि गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और आरएसएस दोनों के नामों पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक में जल्द ही बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+