केजरीवाल सिर्फ निजी लाभ के लिए दिल्‍ली सरकार पर आरोप लगा रहे हैं

Sheila Dixit
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित का कहना है कि आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल निजी लाभ पाने के लिए आरोप लगा रहे हैं। इन आरोपों में कोई सच्‍चाई नहीं है। गौरतलब है कि कल शीला दीक्षित के द्वारा किये गये घोटाले के खुलासे में केजरीवाल ने कहा था कि दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री की वज‍ह से ही बिजली कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

उनका कहना था कि शीला दीक्षित ने बिजली नियामक आयोग को ऐसे आदेश जारी करने से रोका जिससे कि बिजली की कीमतों में 23 फीसदी की कमी हो सकती थी। केजरीवाल ने कैग द्वारा इसकी जांच कराने की जरूरत बताई थी। वहीं इन आरोपों का जवाब देते हुए शीला दीक्षित का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से झूठे है। इनमें कोई सच्‍चाई नहीं है।

केजरीवाल ने बिजली सप्‍लाई करने वाली कंपनियों पर यह भी आरोप लगाये कि उन्‍होने अपने रिकॉर्ड में हेरफेर कर लगातार घोटाले किये हैं। इस पर बीएसइएस यमुना पावर लिमिटेड और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड का कहना है कि निजी लाभ के लिए किसी संस्‍था पर इस प्रकार के आरोप लगाना पूरी तरह गलत है और निंदनीय है। यह बिल्‍कुल भी सच नहीं है।

इस पर 2010 में दिल्‍ली के विजली मंत्री रहे हारून यूसुफ का कहना है कि दिल्‍ली सरकार और बिजली कंपनियों द्वारा कोई भी घोटाला नहीं किया गया है और हम किसी भी जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+