राजनीति से संन्यास लेंगे एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार!

वहीं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने पर शरद पवार ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है। हालांकि यूपीए 3 के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला सभी सहयोगी पार्टियों की बातचीत से होगा। वहीं शरद पवार ने समय से पहले लोकसभा चुनावों के सभी अटकलों को दरकिनार कर दिया और उम्मीद जताई कि जिस पार्टी को 170-180 सीटें मिलेंगी वहीं सरकार बनायेगी। शरद पवार ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी आसानी से इतनी सीट निकाल सकती है क्योंकि उसके अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।
तेलंगाना मसले पर बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि अगर तेलंगाना का गठन हो जाता है तो वहां की सारी सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। वहीं दूसरी तरफ पवार अबतक यह समझ चुके हैं कि मौजूदा दौर उनकी राजनीति की पराकाष्ठा है क्योंकि प्रधानमंत्री बनना तो अब संभव नहीं लगता और वो इसलिये कि कई अन्य दिग्गज मैदान में इस पद के लिए डटे हुए हैं। शायद इसीलिए पवार की तरफ से जो संकेत मिले हैं उससे यह साफ हो रहा है कि वो संन्यास ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications