कमल हासन ने विश्‍वरूपम पर जुआ खेला तो मैं क्‍या करूं: जयाललिता

चेन्‍नई। कमल हासन की फिल्‍म विश्‍वरूपम पर प्रतिबंध के मामले पर तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयाललिता अड़ी हुई हैं। उन्‍होंने कहा, "कमल हासन कहते हैं कि उन्‍होंने अपनी जीवन की पूरी पूंजी फिल्‍म विश्‍वरूपम पर लगा दी। उन्‍होंने ऐसा करके फिल्‍म पर जुआ खेला तो सरकार क्‍या करे। मैं क्‍या करूं अगर उन्‍होंने अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी। उन्‍होंने जो कुछ भी किया, सोच समझकर किया। अब सरकार को दोष नहीं दे सकते हैं।"

अगर वो जुआ खेलते हैं तो सरकार क्‍या करें। सरकार का काम कानून-व्यवस्था और शांति बनाएं रखना है। अगर फिल्म की रिजिल से हिंसा भड़कती है तो उसे बैन करना ही उचित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जयललिता ने कहा कि वो ना तो फिल्म देखती है और ना ही उनका अब फिल्मों से कोई नाता है।

jayalalitha

विश्वरुपम फिल्म विवाद पर सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि कमल हासन से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है, फिल्म को लेकर आलोचकों ने उनपर गलत आरोप लगाया है। सरकार की पहली प्राथमिकता प्रदेश में शांति बनाएं रखना है। राज्य में फिल्म के रिलिज से हिंसा भड़कने की आशंका है। 24 मुस्लिम संगठनों ने फिल्म पर बैन लगाने के लिए सरकार को आवेदन सौंपे है। ऐसे में सरकार अगर फिल्म को रिलिज करने का आदेश देती है तो प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगड़ने के आसार है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 87296 सुरक्षाबल हैं और 545 फिल्म थिएटर। अगर सरकार फिल्म से रोक हटाती है तो इनकी सुरक्षा के लिए ही 56 हजार पुलिस बल चाहिए होगा। ऐसे में सरकार ये रिस्क नहीं उठा सकती। जयललिता ने कमल हासन के देश छोड़ने के सवाल का जबाव देते हुए कहा कि देश का हर व्यक्ति अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र है, अगर वो देश छोड़कर जाना चाहते है तो वो उनकी निजी राय है।

जयललिता ने कहा कि सिंगापुर समेत कई देशों में भी इस फिल्म पर बैन लगाया गया है तो क्या इसके लिए भी वो ही जिम्मेदार है। दरअसल अभिनेता कमल हासन ने जयललिता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके हस्तक्षेप के बाद ही राज्य में फिल्म पर रोक लगाई गई है। इस फिल्म पर डीएमके नेता करुणानिधि के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जयललिता ने कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+