हासन का कहना कि देश छोड़ दूंगा, दुखी कर गया: कुमार विश्वास

इसी क्रम में मशहूर कवि और मोहब्बत के शायर कुमार विश्वास ने भी अपने फेसबुक वॉल पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। कुमार विश्वास ने अपने वॉल पर लिखा है कि 'आप के घर में अगर कुछ वाहियात सोच वाले "घरवाले" या "बाहरवाले" हावी हो जायें तो क्या आप घर छोड़ कर चले जायेंगे? महान अभिनेता कमल हासन के साथ जो हो रहा है वो बड़ी जाहिली की बात है, सरकार का निकम्मापन है, लेकिन उनका ये कहना कि "अगर मेरे साथ ऐसा हुआ तो मैं देश छोड़ कर चल जाऊंगा!" दुखी कर गया! कुछ गलत हो रहा है तो लड़िये, भिडीये, सड़क से संसद तक कोहराम मचाइए लेकिन घर छोड़ कर जाना क्या बात हुई भइये? देश है, मेरी मां है कोई धर्मशाला तो नहीं कि सुविधा नहीं मिली तो दूसरी में रात/जिन्दगी गुज़ार लूंगा! नायक हैं आप तो नायक का धर्म निभाइए! खलनायकों की क्या औकात सर जी जो सत्य से जीत जायें?'
मालूम हो कि 'विश्वरूपम' की रिलीज को लेकर मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज होने का आदेश दिया लेकिन तमिलनाडु सरकार अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है। उसने तुरंत हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अर्जी दायर कर दी है जिसके कारण मामला फिर से अटक गया है और कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज पर अब भी संकट मंडरा रहा है। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल बैंगलोर समेत पूरे कर्नाटक में 'विश्वरूपम' रिलीज हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications