शिकंजे में मधु कोडा का करीबी, ईडी ने किया गिरफ्तार

madhu koda
रांची। झारखंड कोल माइस घोटाले में पूर्व सीएम मधु कोडा के साथ सह आरोपी बनाए गए अनिल वास्तावडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 19 जनवरी को पकड़े गए अनिल वास्तावडे को ट्रांजिट रिमांड पर भारत लायागा है जहां कल उसे रांची के कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पूणे के बिजनेसमैन अनिल वास्तावडे को मनी लॉन्ड्रिग के केस में इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया था, जहां से बीती रात उसे भारत लाया गया।

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने अनिल वास्तावडे को अपनी हिरासत में ले लिया। ईडी आज वास्तावडे को रांची के स्पेशल प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्डिंग एक्ट कोर्ट में पेश करेगी। माना जा रहा है कि कोल माइन घोटाला मामले में अनिल वास्तावडे और मधु कोडा को आमने-सामने लाकर पूछताछ की जा सकती है। 48 साल के बिजनेसमैन अनिल वास्तावडे पर मधु कोडा के साथ मिलकर कोल माइन घोटाले में वृतिय धांधली करने का आरोप लगा है।

ईडी को शक है कि अनिल वास्तावडे ने ही घोटाले के पैसों को विदेश भेजने में मधु कोडा और उनके सहयोगियों की मदद की थी। चार्जशीट में नाम दाऱिल होने के बाद अनिल वास्तावडे इंडोनेशिया फरार हो गया था। ईडी के कहने पर सीबीआई ने अनिल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी की थी। जिसके बाद इसे विदेश में गिरफ्तार किया गया। इस मामले के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंक्षी मधु कोडा पहले से ही रांची की जेल में बंद है । झारखंड का कोल माइन घोटाला तकरीबन चार हजार करोड़ का है। अनिल वास्तावडे की गिरफ्तारी के बाद इस घोटाले में कई और नामों के खुलासे हो सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+