पीएम पद के लिये सुषमा स्वराज हैं शिवसेना की पहली पसंद

शिवसेना का कहना है कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने सुषमा स्वराज की काबिलियत का हवाला देते हुए उन्हें अपनी पहली पसंद बताया था। शिवसेना का कहना है कि वह बाल ठाकरे के शब्द को अंतिम मानते हुए भी मौजूदा स्थिति का आकलन कर फैसला करेगी। शिवसेना के मुखपत्र सामना में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का साक्षात्कार मंगलवार को छपा है, जिसमें उन्होंने पीएम पद के दावेदार और दूसरे कई मुद्दों पर शिवसेना की भूमिका स्पष्ट की है। बाल ठाकरे के निधन के बाद यह पहली बार है, जब शिवसेना अपने अध्यक्ष का साक्षात्कार सार्वजनिक कर रही है।
मालूम हो कि सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार बनाए जाने की समर्थन किया। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला करते हैं उन्हें नहीं रोका जाएगा। यशवंत सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'बीजेपी अपने सहयोगियों से बातचीत किए बिना एनडीए का पीएम पद उम्मीदवार तय नहीं कर सकती। उन्होंने यशवंत सिन्हा के बयान पर भी आपत्ति जताई।












Click it and Unblock the Notifications