Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्‍तान पहले हिंदुओं को सुरक्षा दे फिर हमें नसीहत दे

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री रहमान मलिक द्वारा अभिनेता शाहरूख खान की सुरक्षा को लेकर दी गई नसीहत पर भारत के राजनीतिज्ञों ने कड़ा पलटवार किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि हमारे यहां सभी के लिए कानून बराबर हैं, चाहे वो शाहरूख हों या कोई आम शख्‍स। उन्‍होने यह भी कहा कि पहले पाक हिंदुओं की सुरक्षा करे क्‍यों‍कि वहां आये दिन हिन्‍दुओं का कत्‍ल-ए-आम होता रहता है।

भारत सरकार के गृहसचिव एन के सिंह ने कहा है कि हमें किसी की नसीहत की जरूरत नहीं है, पाकिस्‍तान पहले अपना घर ठीक करे। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में सक्षम हैं और किसी को भी हमें बताने की जरूरत नहीं है। लोकसभा में मुख्‍य विपक्ष भाजपा ने पाक गृहमंत्री का कड़ा औपचारिक विरोध किया है और सरकार से कहा है कि पाकिस्‍तान को इस पर भारत से माफी मांगनी चाहिए।

इस पूरे मसले पर शिवसेना ने शाहरूख से बयान की मांग की है। गौरतलब है कि शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के सम्‍पादक प्रेम सिंह ने कहा था कि भारत में शाहरूख इतने ज्‍यादा सुरक्षित हैं जितना वहां के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री भी नहीं हैं। पार्टी मुखपत्र में लिखा गया है कि जब पाक में हालात खराब हो जाते हैं तो राष्‍ट्रपति को वहां से भागने के लिए अपना विमान तैयार करना पड़ता है।

ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्‍तान भारत में मजहबी हिंसा फैलाना चाह रहा है अत: वह इस तरह के बयान दे रहा है। अभी कुछ ही वक्‍त पहले की बात है जब पाक गृहमंत्री भारत आये थे तो उन्‍होने बाबरी मस्जिद विध्‍वंस की तुलना मुंबई हमलों से की थी। जिस पर काफी विवाद हुआ था। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का पाक में गहरा असर है जिससे पाक सरकार भी उसी के इशारे पर काम करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+