RBI ने की रेपो रेट में कटौती, कम होगा EMI का बोझ

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। महंगाई और बैंक लोन की ईएमआई के बोझ तले दबे आम आदमी के लिये एक अच्‍छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद से ईएमआई का बोझ कम हो जायेगा। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आरबीआई ने रेपो रेट में 0.23 फीसदी की कटौती कर दी है वहीं सीआरआर में भी 0.25 फीसदी की कटौती कर 4 फीसदी कर दी गई है। आरबीआई का कहना है कि इस कटौती से 18 हजार करोड़ रुपये आयेंगे। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि आरबीआई के इस फैसले के बाद से कर्ज (बैंक लोन) सस्‍ता हो सकता है।

RBI

मालूम हो कि अबतक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने समय-समय पर सीआरआर में कटौती कर थोड़ी राहत देने की कोशिश जरुर की थी लेकिन अप्रैल 2012 से लेकर अबतक आरबीआई ने रेपो रेट में कोई राहत नहीं दी थी। लेकिन महंगाई दर में आई नरमी के चलते आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती की है। मालूम हो कि आरबीआई आम बैंकों के लिये नियम व कानून बनाता है और उनके लेन-देन पर नजर रखता है। इतना ही नहीं यदि किसी बैंक को नगदी की कमी होती है तो वो भी आरबीआई ही मुहैय्या कराता है। इन सबका आकलन क्रेडिट पॉलिसी के तहत किया जाता है। तकनीकी रूप से क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर में की जाती है लेकिन अब हर तिमाही इसकी समीक्षा का नियम बना दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+