पहले की बेइंतेहा मेहनत, अब जिंदगी के लुत्फ उठा रहे रतन टाटा
नई दिल्ली। भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि रिटायरमेंट के बाद अब वह सब काम कर रहे हैं जिनके लिए पहले उन्हें वक्त नहीं मिलता था। उन्होने बताया कि वह अब अपने कुत्तों के साथ खेलते हैं, मस्ती करते हैं और अन्य छोटे छोटे काम निपटाते हैं जिससे कि उन्हें आनंद मिलता है।
75 वर्षीय टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अभी पिछले ही महीने रिटायमेंट लिया है। हालांकि उन्होने यह भी साफ कर दिया है कि वह अब ग्रामीणों के जीवन में सुधार के लिए कुछ काम करना चाहते हैं। उन्होने पिछले 28 दिसम्बर को ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए बड़े ही शानदार रहे हैं।

रतन टाटा ने लंबे समय तक टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली और इसे नई ऊचाईयों तक पहुंचा दिया। यह भारत की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है। अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा है। टाटा समूह 'लक्जरी गाडि़यों के अलावा आम आदमी के प्रयोग वाले सामान्य उत्पाद भी बनाती है। यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जिसकी अनेक देशों में शाखायें हैं।
उन्होने पिछले दिनों बताया था कि उनके उत्तराधिकारी 'साइरस मिस्त्री' अब दक्षिण एशियाई देशों में व्यापार की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वहीं रतन टाटा अब 'टाटा ग्रुप' की जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद अपनी शानदार जीवन शैली का उपभोग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications