आज है महाकुंभ का सबसे खास स्‍नान, 55 लाख श्रृद्धालू लगायेंगे डुबकी

इलाहाबाद। प्रयाग में आज महाकुंभ का सबसे खास स्‍नान है। महाकुंभ में आज पौष पूर्णिमा के स्‍नान के साथ ही साथ कल्‍पवास की भी शुरुआत हो चुकी है। मालूम हो कि कल्‍पवास एक माह तक चलता है। ऐसा माना जाता है कि पौष पूर्णिमा में स्‍नान करने और दिल से दान करने से जीवन में खुशियां आती हैं। इस खास स्‍नान के लिये दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इलाहाबाद के संगम तट पर पहुंचने लगी है।

इस खास स्‍नान के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं। जानकारों की मानें तो इस साल पौष पूर्णिमा पर स्‍नान का सबसे शुभ योग सुबह 3 बजकर 36 मिनट से लेकर 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा मगर इसके बाद भी पूरे दिन भर भी स्‍नान करने का मंगल योग बना रहेगा। कल्‍पवास पौष पूर्णिमा से लेकर माघ पूर्णिमा तक चलता है। इसका मतलब है कि 25 फरवरी तक संगम किनारे ही रहेंगे।

Maha Kumbh

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कल्‍पवास के दौरान जो भक्‍त यहां एक माह बीताते हैं वो दिन में तीन बार स्‍नान करते हैं और एक ही बार भोजन करते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्‍हें काम, क्रोध, मोह और माया से दूर रहने का संकल्‍प लेना होता है। माना जाता है कि कल्पवास करने वाले शख्स को ब्रह्मा की तपस्या करने के बराबर फल मिलता है।

प्रशासन की मानें तो ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि आज करीब 55 लाख श्रृद्धालू स्‍नान करेंगे। वहीं दूसरी तरफ रविवार होने के चलते संगम में डुबकी लगाने वाले भक्‍तों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी की उम्‍मीद जताई जा रही है। वहीं महाकुंभ में अगले तीन दिन तक भारी भीड़ रहने की उम्मीद है क्योंकि मान्यता है कि आज से लगातार सिर्फ तीन दिन स्नान करने पर भी बड़ा पुण्य मिलता है। ज्यादातर श्रद्धालु एक महीने तक यहां कल्पवास नहीं कर सकते। ऐसे में अगले तीन दिन वो संगम किनारे रहकर पुण्य हासिल लेने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+