बिहार: पुल बना रहे 8 मजदूरों को नक्सलियों ने किया अगवा

पुलिस के आलाअधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के जुमई जिले के खरा थानान्तर्गत बादलडीह गांव के समीप किउल नदी पर एक पुल के निर्माण कार्य में लगे 8 मजदूरों को अगवा कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्रारंभिक सूचना मिलते ही टीमों को रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है कि किसने उनका अपहरण किया है मगर आशंका जताई जा रही है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया कि जिन मजदूरों को अगवा किया गया है उनमें बादलडीह गांव निवासी सुबोध पांडे, दलसिंहसराय निवासी उमेश सिंह, लखेन्द्र राय एवं विकास सिंह और राघोपुर के प्यासी गांव निवासी राजीव, नवल राय, राजकुमार राय और विद्या राय शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मजदूरों का अपहरण लेवी को लेकर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications