नंदी के बयान के बाद साहित्य सम्मेलन में बवाल

ashis nandy
जयपुर। जयपुर साहित्य समारोह एक बार फिर विवादों में शामिल हो गया है। कभी साहित्यकार सलमान ऱुश्दी को लेकर को लेकर विवाद खड़ा होता है तो कभी किसी साहित्यकार को लेकर विवाद पैदा हो जाता है। अगर इसे साहित्य सम्मेलन के बजाय विवाद सम्मेलन कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। इसबार तो विवाद इतना बड़ा हुआ कि सम्मेलन स्थल की सुरक्षा को बढ़ाना पड़ गया।

लेखक और समाजशास्त्री आशीष नंदी ने अपने एक बयान से साहित्य सम्मेलन में बवाल खड़ा कर दिया। आशीष नंदी ने सम्मेलन मे विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार के लिए पिछड़े और दलित जाति के लोग जिम्मेदार है। अपने बयान के समर्थन में उन्होंने उदाहरण भी दिए, लेकिन आशीष नंदी के बयान के बाद चारों ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। हर कोई उनके बयान की आलोचना कर रहा है।

राजस्थान की मीणा और जाट जातियां नंदी के इस बयान से खासा नाराज है। बयान पर उठे बवाल के बाद सम्मेलन स्थल की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। वही कांग्रेस नेता पीए पुनिया ने भी नंदी के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि नंदी का बयान आपत्तिजनक है। उन्हें लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। साहित्य जगत भी नंदी के इस बयान से आहत है। उन्होंने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का जाति या समुदाय से कोई ताल्लुक नहीं होता, ये पूरे देश की समस्या होती है, किसी व्यक्ति या जाति विशेष की नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+