समय के साथ सपा का चेहरा बेकनाब हो रहा है: भाजपा

श्री तिवारी ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह ज्यों-ज्यों कार्यकर्ताओं को नसीहत देते है त्यों-त्यों सपा के कार्यकर्ता सत्ता के मद में चूर होकर अपराधिक कृत्य में लिप्त हो रहे है सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों पर हमला कर रहे है। आम जन की सुरक्षा की बात तो बेमानी है। अधिकारी भी संवैधानिक मर्यादाओं को ताख पर रखकर सपा नेताओं की चरण वन्दना करते है। यह प्रदेश के लिए अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि सारी संवैधानिक मर्यादाओं को ताख पर रखकर जिला पुलिस प्रमुख सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की अगुवानी कर चरण वन्दना कर रहे है।
यही नही उन्हें गार्ड ऑफ आनर भी दिया जा रहा है। श्री तिवारी ने तत्काल उक्त जिला पुलिस अधिकारी को निलम्बित करके विभागीय कार्यवाही किये जाने की मांग की और यह भी कहा कि श्री रामगोपाल यादव को इस घटना का स्पष्टीकरण देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता श्री तिवारी ने कहा कि 14 जनवरी को कानपुर नौबस्ता थाने की पुलिस विधूना इलाके में चल रहे जुआखाने पर छापा मारने गयी थी वहाँ अपराधियों ने पुलिस को जमकर पीटा, उन पर गोलियाँ भी चलाई। पिटाई से गम्भीर रूप से घायल दरोगा देवेन्द्र सिंह को एक निजी नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधियाकरियों को पता चलने पर उन्होने घेरकर एक अपराधी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन पकड़ नही सकी। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार अपराधियों के राजनैतिक दल से सम्बंध होने के बात सामने आई है। श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वीकारोक्ति से सिद्ध होता है प्रशासन पर उनकी कोई पकड़ नही है। अधिकारी मनमानी कर रहे है। प्रदेश में विकास ठप है। सपा सरकार घोषणाओं का रिकार्ड बना गिनीज बुक आॅफ रिकाड्र्स में नाम दर्ज कराने की कोशिश में जुटी है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि सरकार को चला कौन रहा है? जिसे सपा मुखिया एक दर्जन बार सार्वजनिक तौर पर फटकार चुके है।












Click it and Unblock the Notifications