'राधे मां' को मिला क्लीन चिट, अब कुंभ में करेंगी शाही स्नान

radhe maa
इलाहाबाद। अपने रहस्यमयी जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध संत 'राधे मां' के कुंभ स्नान का रास्ता साफ होता दिख रहा है। सूत्रों के मिली खबर के मुताबिक राधे मां को मिली महामंडलेश्वर पद को लेकर चल रही जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई है। कुछ दिनों पहले ही 13 अखाड़ों में सबसे शक्तिशाली माना जाने वाले जूना अखाड़े ने राधे मां को हरिद्वार में महामंडलेश्वर पद की उपाधी दी थी, लेकिन विवादों में रही राधे मां की जीवन शैली के कारण उन्हें मिली इस उपाधी पर विवाद खड़ा हो गया था,जिसके बाद जूना अखाड़े ने राधे मां के खिलाफ 11 सदस्यों की एक जांच समिति बना दी थी।

राधे मां पर आरोप लगा था कि महामंडलेश्वर के उपाधी मिलने के बाद उन्होंने इस पद के नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया। महामंडलेश्वर बनने के बाद भी उन्होंन अपने परिवार से संबंध बनाए रखे। इसके अलावा संत बनने से पहले का उनका जीवन भी विवादों में रहा है। इन्हीं सब आरोपों के बाद अखाड़े में उनके खिलाफ रोष फैल गया था, जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव ने इस बात की गंभीरता को समझते हुए राधे मां के खिलाफ जांच समिति बना दी और जांच पूरा होने तक उन्हें अखाड़े से सस्पेंड कर दिया गया था।

इसी जांच कमेटी के एक सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी पंचानंद गिरी ने राधे मां को निर्दोष करार दिया है, जिसके बाद से राधे मां के कुंभ में शाही स्नान का रास्ता खुल गया है। गैर करने वाली बात है कि जांच समिति के जिस सदस्य ने राधे मां को निर्दोष करार दिया है उन्होंने ही पिछले साल उनके महामंडलेश्वर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट महंत हरि गिरि को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक राधे मां के कुंभ में जाने का अंतिम फैसला महंत हरि गिरी ही करेंगे।

गौरतलब है कि राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ और शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपने आप को देवी का अवतार बताते हुए लोगों को दर्शन देना शुरु कर दिया। राधे मां का जीवन विवादों से घिरा हुआ है। फिलहाल अभी वो मुंबई के एक कारोबारी के घर रह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+