मुंबई: झुग्गियों में लगी भयंकर आग, 6 की दर्दनाक मौत
मुंबई।
मुंबई में माहिम के नई बस्ती इलाके में लगी आग में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग बुरी तरह से झुलस गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मानें तो घायल लोगों में 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। मरने वालों में बच्चे, महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार आग सुबह लगभग 5 बजे माहिम के नयानगर झुग्गी में लगी। देखते ही देखते आग ने कई झुग्गी-झोपडियों को अपने कब्जे में ले लिया। जिस वक्त आग लगी उस वक्त ज्यादातर लोग अपनी झुग्गियों में सो रहे थे लिहाजा वो भाग नहीं पाये। सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाडियां मौके पर पहुंच गईं और चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया। दमकलकर्मियों ने 6 शवों को बाहर निकाला और 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में बच्चे, महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>डॉक्टरों
की मानें तो दम घुटने से लोगों की मौत हुई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। इलाके के कांग्रेस सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सघन इलाका होने की वजह से यहां पर इतने लोगों को अकाल मृत्यु का ग्रास बनना पड़ा। उन्होंने आशंका जताई है कि मरने वालों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इलाके में संकरा रास्ता होने की वजह से राहत कार्य में देरी हुई, जिस वजह से समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।











Click it and Unblock the Notifications