अब बदलेगी EVM की तस्वीर, हर वोट का होगा सबूत

उन्होंने बताया कि आयोग जल्द ही एक ऐसी प्रणाली लांच करने वाली है जिसके बाद वोटों की गिनती को लेकर किसी भी तरह का विवाद खत्म हो जाएगा। इस तकनीक के बाद आने वाले चुनावों में ईवीएम मशीन के साथ एक बैलेट बॉक्स जुड़ा होगा। ईवीएम मशीन पर आप जैसे ही अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे का बटन दबाएंगे, उस उम्मीदवार के नाम का स्लिप ईवीए से अटैच बैलेट बॉक्स में जमा हो जाएगा।
इस तकनीक के बाद से हर उम्मीदवार के नाम पर डाले गए वोट का पर्चा बैलेट बॉक्स में जमा हो जाएगा। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अगर ईवीएम मशीन में किसी तरह भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो बैलेट बॉक्स में जमा स्लिप की गिनती कर वोटों की गिनती की जा सकती है। इस तकनीक का फायदा चुनाव की पार्दशिता को बनाए रखने के लिए किया जाएगा। अगले दो महिनों के अंदर आयोग इस तकनीक का इस्तेमाल चुनाव में शुरु कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications