कांग्रेसी सांसद ने की गडकरी की तारीफ, कहा शेर

Former BJP president Nitin Gadkari
मुंबई। अब इसे राजनीतिक दांव-पेंच कहें या फिर कुछ और मगर कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद विजय दर्डा मौजूदा समय में भाजपा पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी की तारीफ में जुटे हैं। एक तरफ जहां नितिन गडकरी के दोबारा अध्‍यक्ष ना बन पाने पर इसे कांग्रेस की साजिश बताया जा रहा है वहीं विजय दर्डा ने कहा कि गडकरी का दोबारा अध्‍यक्ष ना बनना विदर्भ का नुकसान है। ध्‍यान देने वाली बात यह है कि जब विजय दर्डा गडकरी की तारीफ कर रहे थे उस वक्‍त गडकरी मंच पर ही मौजूद थे।

विजय दर्डा ने गडकरी की तारीफ रकते हुए कहा कि यह विदर्भ की विशोषता है कि यहां हर व्‍यक्ति जीता शेर की तरह है और मरता भी शेर की तरह है। दर्डा इतने पर ही नहीं रुके उन्‍होंने यहां तक क‍ह दिया कि गडकरी का दोबारा अध्‍यक्ष ना बनना भारतीय जनता पार्टी का नुकसान है। पूर्ति कंपनी द्वारा आयोजित 'एग्रो विजन' नाम के एक कार्यक्रम के दौरान दर्डा ने गडकरी की भरपूर तारीफ की. नागपुर में एक कार्यक्रम में दोनों नेता पहुंचे थे।

मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विजय दर्डा ने किसी भाजपा नेता की तारीफ की हो। इससे पहले भी विजय दर्डा गुजरात जाकर नरेन्‍द्र मोदी की तारीफ की थी। दर्डा द्वारा मोदी की तारीफ पर कांग्रेस में बवाल खड़ा हो गया था। अब देखना है कि दर्डा का नितिन गडकरी का तारीफ करना राजनीतिक स्‍तर पर क्‍या गुल खिलाता है? उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही नितिन गडकरी को भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था। गडकरी के बाद उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पहले भी एक बार राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रह चुके राजनाथ सिंह को इसकी कमान सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+