मंत्री को बंधक बनाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंत्रीजी को बंधक बना कर घंटों तक नारेबाजी की। मंत्रीजी तकरीबन चार घंटों तक लोगों के बीच फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों ने मंत्रीजी की गाड़ी के शीशे तक तोड़ डाले। जब मंत्रीजी को लगा कि वो इनलोगों के गुस्से से नहीं बच पाएंगे तो किसी तरह अपनी जान बचाकर वो गाड़ी से निकले और पास के एक घर में जाकर छुप गए, लेकिन गुस्से में तमतमाई भीड़ ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। चार घंटे तक वहां इसी तरह से हंगामा होता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मंत्रीजी को सुरक्षा मुहैया कराई और किसी तरह भीड़ को तितर-बितर कर उन्हें वहां से बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications