अब उद्धव ठाकरे ने संभाली शिवसेना की कमान

पार्टी ने पहले से ही उद्धव ठाकरे की ताजपोशी के लिए बाला साहब के जन्मदिन को चुना था। आज बाला साहब के 87वें जन्मदिन पर उद्धव ठाकरे की पार्टी अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की गई। शिवसेना के कार्यकारिणी की बैठक में तकरीबन 200 से ज्यादा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें राज्य प्रमुख, सांसद, जिला प्रमुख समेत पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। शिवसेना प्रमुख और दिवंगत नेता बाला साहब ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे ने पहले ही घोषणा की थी कि भले ही वो पार्टी के अध्यक्ष चुने जा रहे हो लेकिन शिवसेना प्रमुख का ताज हमेशा बाला साहब के सर पर ही होगा।
कहने का मतलब यह है कि पार्टी की कमान संभालने के बाद भी उद्धव ठाकरे शिवसेना प्रमुख नहीं कहलाए जाएंगे। ये निर्णय उद्धव ठाकरे ने खुद अपने पिता और शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के सम्मान में लिया था। शिवसेना की इस कार्यकारिणी बैठक में उद्धव ठाकरे के साथ-साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे की भी जिम्मेदारियां बढ़ाई गई। आदित्य को शिवसेना के युवा मोर्चे की कमान दी गई है।
आदित्य ठाकरे को ये जिम्मेदारी देने के साथ ही उन्हें पार्टी की मु्ख्यधारा के साथ जोड़ दिया गया है। आदित्य को युवा कमान देने के पीछे शिवसेना की महत्वकांक्षा है कि शिवसेना की पहचान युवा पार्टी के तौर पर बनी। उनका सोचना है कि जिस तरह बाला साहब के एक हुंकार पर हजारों युवा सड़क पर उतर जाते थे ठीक उसी तरह आदित्य भी युवाओं का नेतृत्व कर उन्हें पार्टी से जोड़े रखें।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications